सत्यमेव जयते ’ शब्द कहां से लिया गया है ?

1. ‘ सत्यमेव जयते ’ शब्द कहां से लिया गया है ?
उत्तर:- मुंडक उपनिषद से 
नोट ( सत्यमेव जयते शब्द मुंडकोपनिषद से लिया गया है , जिसका अर्थ है- ‘सत्य की ही विजय होती है' | यह भारत के राजचिन्ह पर भी अंकित है )

2. 'तमसो मा ज्योतिर्गमय ' कथन किस उपनिषद से लिया गया हैं | ?
उत्तर:- व्रहदारण्यक 
नोट ( 'तमसो मा ज्योतिर्गमय ' कथन का अर्थ है- 'अंधकार से प्रकाश की ओर’ )

3. 'गायत्री मंत्र' की रचना किसने की थी ?
 उत्तर:- विश्वामित्र ने 
नोट ( 'गायत्री मंत्र' ऋग्वेद ग्रंथ में मिलता है | इसके रचनाकार विश्वामित्र हैं | यह सविता ( सूर्य देवता ) को समर्पित है )

4. 'बीजक ' का रचयिता कौन है ?
उत्तर :- कबीर 
नोट ( बीजक के रचयिता कबीर हैं | यह कबीर पंथी संप्रदाय के अनुयायियों का मुख्य धार्मिक ग्रंथ है | )

5. जैन धर्म के संस्थापक है-
उत्तर :- ऋषभ देव 
नोट ( जैन धर्म के मूल संस्थापक या प्रवर्तक प्रथम  तीर्थंकर ऋषभ देव या आदिनाथ माने जाते है | महावीर स्वामी जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर थे | )

6. चाणक्य अपने बचपन में किस नाम से जाने जाते थे ?
उत्तर :- विष्णुगुप्त 
नोट :- ( कौटिल्य इतिहास में विष्णुगुप्त तथा चाणक्य इन दो नामों से भी विख्यात थे | जब चन्द्रगुप्त मौर्य भारत के एकछत्र सम्राट बने तो कौटिल्य प्रधानमंत्री, महामंत्री तथा प्रधान पुरोहित के पद पर आसीन हुए | ) 

7.  किसने भारतीय विश्व विद्यालयों में धार्मिक शिक्षा के लिए प्रबल रूप से वकालत की थी ?
उत्तर :- मदन मोहन मालवीय जी ने 
नोट ( भारतीय विश्व विद्यालयों में धार्मिक शिक्षा के लिए मदन मोहन मालवीय जी ने  प्रबल रूप से वकालत की थी| मदन मोहन मालवीय जी अग्रणी राष्ट्रावादी तथा देशभक्त थे | )

8.  भारत का पहला समाचार-पत्र था-
उत्तर :- बंगाल गज़ट  
नोट ( 1780 ई॰ में जे.के. हिक्की ने 'बंगाल गजट ' नामक समाचार-पत्र प्रकाशित करना आरम्भ किया था | )  

9.  किस  व्यक्ति  ने सर्वप्रथम ' स्वराज्य' शब्द का प्रयोग किया था और हिन्दी को राष्ट्र भाषा माना ?
उत्तर :- स्वामी दयानंद 
नोट (सर्वप्रथम स्वामी दयानन्द सरस्वती ने  ' स्वराज्य' शब्द का प्रयोग किया था और हिन्दी को राष्ट्र भाषा के रूप में स्वीकार किया | )

10. 'एक वर्ष में स्वराज्य' का नारा गांधी जी ने कब दिया ?
उत्तर:-  असहयोग आंदोलन के समय 
नोट ( असहयोग आंदोलन 1 अगस्त, 1920 को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया था तथा 5 नवंबर,1920 को ऑल इंडिया कॉंग्रेस कमेटी के अधिवेशन में गांधी जी ने असहयोग आंदोलन शुरू होने के ' एक वर्ष के भीतर स्वराज्य प्राप्त करने का नारा दिया | ) 


सत्यमेव जयते ’ शब्द कहां से लिया गया है ? सत्यमेव जयते ’ शब्द कहां से लिया गया है ? Reviewed by Ritik Mishra on Thursday, April 02, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.